पढ़ाई में मन कैसे लगाए – 13+ आसान तरीके [ 2023 ]

नमस्कार दोस्तों, पढ़ाई में मन कैसे लगाएं ? यह सवाल लगभग हर एक विद्यार्थी के मन में आता है क्योंकि पढ़ाई करना अपने आप मे कोई आसान काम नही है, इसीलिए तो हर बच्चा पढ़ाई नहीं कर पाता और दिमाग पढ़ाई को छोड़कर हर दूसरे काम में व्यस्त रहता है।

Padhai Kaise Kare - Padhai me Man Kaise Lagaye - Digital Madad
Padhai Kaise Kare – Padhai me Man Kaise Lagaye – Digital Madad

कई लोग पुस्तक को देखकर ही सोच में पड़ जाते हैं कि मैं इतना बड़ा पुस्तक कैसे पढूंगा और कैसे याद करूंगा और यह सवाल भी लगभग हर एक विद्यार्थी के मन में आता है चाहे कोई कितना भी पढ़ाकू  क्यों ना हो।

अगर आप भी एक विद्यार्थी हैं और पढ़ाई करना चाहते हैं तो यह Article आपके लिए ही है क्योंकि आज के इस Article में बच्चों से लेकर बड़े तक की पढ़ाई के बारे में हम बात करने वाले हैं कि आप किस तरह से पढ़ाई करें कि आपको जल्दी समझ में आ जाये और प्रश्नों के जरूरी उत्तर भी याद हो जाए।

पढ़ाई

किसी भी विषय को सीखने के लिए जो क्रिया-कलाप और प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसे ही पढ़ाई कहा जाता है। यह एक निरंतर चलने वाली Process होती है जिसे हर एक को अपनाना पड़ता है जो किसी भी Subject को सीखना और समझना चाहता है।

ज्यादातर लोग Exam के समय ही अपनी पढ़ाई चालू करते हैं जिससे उनको परीक्षा के समय बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और वह परीक्षा सही से ना बनने के कारण निराश हो जाता है।

सभी विद्यार्थी के पढ़ने के अलग अलग तरीके होते हैं, लेकिन हम आप लोगों को हमारी Experience के साथ बताने वाले हैं कि आप अपनी पढ़ाई को किस प्रकार करें कि आपको परीक्षा के समय पढ़ाई करने में जो कठिनाई आती है, वह ना आये।

पढ़ाई में मन कैसे लगायें ?

देखिये इस दुनिया मे हर एक आदमी के सोचने, समझने और तर्क करने की क्षमता अलग-अलग होती है, लेकिन ऐसे कुछ तरीके होते हैं जो लगभग सभी के लिए काम करते हैं ।

इसी को ध्यान में रखकर हम कुछ तरीके आप सभी के साथ Share करने जा रहें हैं जो नीचे बड़े विस्तार से समझाये जा रहे हैं –

1. अपना Interest पहचानें

क्या आप जो पढ़ रहे हैं , उसमे आपको रुचि है?

पता करिये, अगर रूचि नही है तो क्यों नहीं है? इसका कारण कहीं वो Subject या Teacher तो नही है क्योंकि एक अच्छा Teacher किसी भी विषय को अच्छा बनाने की ताकत रखता है, साथ ही इसका उल्टा भी होता है।

तो पहला काम आपको अपनी रूचि पता करना है, उसके बाद आप अगला Task Check करेंगे ।

2. Notes बनाएं 

अक्सर मैंने देखा है विद्यार्थी Class तो लगाते हैं सभी विषयों के सवालों को एक ही Copy में लिख देते हैं और घर में जाने के बाद भी ऐसे ही छोड़ देते हैं तो आपको ऐसा नहीं करना है क्योंकि जब तक आप Notes नहीं बनाएंगे तब तक आपको पढ़ने का मन ही नहीं करेगा।

पुस्तक की भाषा और खुद लिखने की भाषा बहुत अलग अलग होती है। अगर आप खुद लिखकर Notes बनाएंगे तो आपको जल्दी से याद होगा और आपको पढ़ने का भी मन करेगा लेकिन वहीं दूसरी तरफ आपको पुस्तक से पढ़ने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

जब भी आप Notes बनाते हैं तो आपको सभी Subject के लिए अलग-अलग Copy रख लेना है और आपको सुंदर व स्पष्ट ढंग से Handwriting करके Notes बनाने है जिससे आपको पढ़ने का बहुत ज्यादा मन करेगा।

3. Daily Class लगाएं

अगर आप रोज Class लगाते हैं तो आपको हर सवाल को बनाने के बारे में पता रहेगा कि यह सवाल किस तरह बनेगा और कैसे बनेगा। साथ ही अगर आप रोज Class लगाते हैं तो आपको परीक्षा के समय पढ़ने में भी आसानी होगी और आप सवालों के जवाब को भी बड़े जल्दी से Solve कर पाएंगे ।

4. रोजाना Homework करें

लगभग सभी Students को Homework मिलता है, लेकिन उस Homework को वो पूरा करते ही नहीं है जिससे उनको Exams के समय में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकीन आपको ऐसा नहीं करना है।

जब भी आपका Teacher आपको Homework देते हैं तो आपको उस Homework को बड़े लगन से Complete करना है और अगर उस सवाल का जवाब आपको नहीं पता है तो आप दूसरे दिन आकर अपनी Teacher से पूछ सकते हैं।

5. Schedule बनाये

ज्यादातर लोग School, College या Coaching चालू होने के बाद अपने लिए Schedule नहीं बनाते, केवल Timepass में ही अपना सारा दिन निकाल लेते हैं। कभी मन लगे तो पढ़ाई कर लेते हैं, मन नहीं तो नहीं करते तो आपको ऐसा नहीं करना है।

जैसे ही आपका School, College या Coaching चालू होता है, उसके बाद आपको एक Schedule बना लेना है जिसमे आपको ज्यादा समय के लिए Schedule नहीं बनाना है। बस हर Subject के लिए 40-40 मिनट का समय देकर लिए Schedule बनाना है क्योंकि अगर आप ज्यादा Time का Schedule बनाएंगे तो आपको पढ़ने में परेशानी होगी।

साथ ही आप जो पढ़ें हैं, उसको भी भूल जाएंगे तो आपको कम Time के लिए Schedule बनाना  है क्योंकि फिर पढ़े हुए को Revise भी तो करना है।

पढ़ने से ज्यादा Important, Revision होता है क्योंकि अगर आप पढ़ाई तो करते हैं लेकिन उसको Revision नही करते तो आपका वो पढ़ा हुआ भी कुछ समय के बाद भुला जाता है और आपको उसे फिर से पढ़ना पड़ता है।

इसीलिए Revision करना अतिमहत्वपूर्ण है, आप भले ही कम पढ़ें लेकिन पढ़े हुए को Revision करना कभी न भूलें।

6. Tution Join

अगर आपके Subjects में कोई कठिन Subject है तो आपको उस Subject का Tution Join कर लेना है क्योंकि अगर कोई सवाल School में सही ढंग से समझ में नहीं आ रहा तो उसी सवाल को Tution में भी पढ़ाया जाएगा,

और सभी के पढ़ाने का Technique अलग-अलग होता है तो आपको वो Tution में समझ आ जायेगा । साथ मे Tution में सारे Lession Revise भी हो जाते हैं।

आप कहीं भी देख लेना जो Student Top करते हैं , वो कहीं न कहीं Tution जरूर जा रहा होता है।

7. ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करे ?

लोग Mobile तो रखते हैं लेकिन अपने Phone का गलत इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। बस Timepass, Social Media पर लगे रहते हैं। अगर आपको पढ़ाई करना है तो आप अपने Smartphone से भी बहुत अच्छी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं। आपको Youtube के बारे में तो जरूर पता होगा।

ऐसे बहुत सारे Teacher हैं जो Youtube के माध्यम से पढ़ाते हैं और आप जो भी Class के हो या फिर आप किसी भी Subject के हो, आपको सभी Subject के पढ़ाई Youtube में भी मिल जाएंगे। साथ ही आपको एक ही Teacher का नहीं कई सारे Teacher का Option मिल जाता है।

आपको जिस Teacher के पढ़ाने का तरीका सही लगता है, उसकी Class को Attend करके पढ़ाई कर सकते हैं क्योंकि Youtube एक Free Application है Youtube से पढ़ाई करने के लिए आपको एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है।

अगर आप पैसे देकर भी पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको बहुत सारे Application मिल व Website मिल जाएंगे जिनसे आप Smartphone से भी पढ़ाई कर सकते हैं।

अगर आप अपने Smartphone से पढ़ाई करना चाहते हैं और किसी अच्छे Application की तलाश कर रहे हैं तो चलिए कुछ Online Padhai Apps के बारे में भी जान लेते हैं।

8. Physics Wallah

आप स्कूल में पढ़ने वाले Students हो या फिर Competitive Exams की तैयारी करने वाले Candidate को या IIT, Medical, UPSC ऐसे किसी भी परीक्षा की Preaparation कर रहे हो।

आपको इस Platform में ऐसे सभी Exams के लिए बेहद ही कम Fees में High से High Qulaity की Classes मिल जाएंगी। अगर आपको इसके बारे में ज्यादा नही पता तो इसके Official Youtube Channel Physics Wallah – Alakh Pandey पर जाकर

चेक कर सकतें हैं। आपको इनके क्लासेस के बारे में सारी जानकारियां मिल जाएंगे।

9. KHAN Global Studies

अगर आप SSC या फिर UPSC जैसे Competitive Exams की Preparation कर रहे हैं तो खान सर के इन Classes का लाभ उठा सकते हैं क्योंकि खान सर अपने App में इन सभी Exams के Syllabus को बेहद ही कम Fees में पढ़ाते हैं।

उनके पढ़ाने का तरीका इतना अच्छा होता है कि जिसका Book भी देखने का मन नही करता , वह भी हर रोज इनकी Class Attend करके मन लगाकर पढ़ने लग जाता है। अगर आप इनकी पढ़ाने की कला देखने चाहतें हैं तो इनकी भी Youtube Channel है जिसे आप यहाँ KHAN GS Research Center पर जाकर चेक कर सकतें हैं।

10. Unacadmy

Unacadmy एक बहुत बड़ा Learning Application है। इसमें आप सभी प्रकार के पढ़ाई कर सकते हैं चाहे आप School के हो, College के हो या फिर आप किसी नौकरी की तैयारी कर रहे हो। इस App की मदद से आप सभी प्रकार की पढ़ाई कर सकते है।

इस App में आपको हर Subject व Class के लिए अलग-अलग Teacher मिल जाते हैं। साथ ही आप हिंदी और English भाषा में भी पढ़ाई कर सकते हैं। इस App के माध्यम से आप अपने Teacher से Live में बात करके अपने सवालों का जवाब भी तुरंत पता कर सकते हैं।

11. Byjus

अगर आप एक Student है और आप पढ़ाई करने के लिए अच्छे Application की तलाश कर रहे हैं तो Byjus Application आपके लिए Best Option है। इस App में आपको Top Teacher देखने को मिल जाते हैं।

साथ ही हिंदी और English दोनो Language में पढ़ाई करने का Option मिल जाता है।

12. Vedantu

ये App English में पढ़ाई करने वालों के लिए Best Option है। इस App में Class 1 से लेकर 12 तक के Class मिल जाते है। इन सभी Class के लिए अलग अलग Teacher मिल जाते है जो Next Level का पढ़ाते हैं।

ये App केवल English Medium वाले के लिए है। इस App के Course के Prize अलग अलग मिल जाते हैं जिन्हें ख़रीदकर पढ़ाई कर सकते हैं।

13. Topper Learning App

ये App भी Online पढ़ाई करने के लिए बहुत ही अच्छा है। इस App से हर Subject की पढ़ाई कर सकते हैं जैसे :- Maths, Chemistry, Biology, Gk Etc.

इस App में अपने सावलो के जवाब भी आसानी से जान सकते हैं। Topper App में पढ़ाई से Related Game भी मिल जाते है जिन Game को खेलते खेलते अपनी पढ़ाई बड़े अच्छे से की जा सकती है।

14. साफ सफाई वाले जगह में ही पढ़ाई करें

जहां पर आप अपना पढ़ाई कर रहे हैं वहां साफ सफाई नहीं है तो आपका मन उसी तरफ जाएगा तो आपको ऐसा नहीं करना है। जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तो आप अपने आसपास की जगह को अच्छी से साफ सफाई कर ले।

साथ ही आपको लेटकर पढ़ाई नहीं करना है । अगर आप लेटकर पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको आलस आएगा, उसके साथ-साथ आपको सोने का भी मन करेगा तो जब भी आप अपना पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको किसी Table पर या जमीन में बैठकर ही करनी है।

पढ़ाई करने के फायदे

  1. पढ़ाई करने से मानसिक सोच में सुधार देखने को मिलता है।
  2. पढ़ाई करने से सही और गलत में निष्कर्ष निकालने कि समझ आती है।
  3. अगर पढ़ाई सही ढंग से किया जाता हैं तो भविष्य में इससे Job लगने के Chances भी बढ़ जाते हैं।
  4. पढ़ाई करने से दिमाग ताजा व शांत रहता है।
  5. पढ़ाई जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए, इसे केवल Classes पास करने या नौकरी लग जाने तक सीमित नही किया जा सकता।
  6. आज तक जितने भी महापुरुष हुए है, उन सभी मे एक बात Common होती है और वो है पुस्तकें पढ़ना।
  7. एक इंसान , एक Book को अपनी पूरी जिंदगी को अनुभव करके लिखता है जिसमे कम से कम 20 से 40 साल तो लगे ही होतें हैं लेकिन आप उसी Book को केवल एक सप्ताह में पढ़ लेतें हैं, मतलब आप केवल 7 दिन में उस व्यक्ति के 40 साल का अनुभव प्राप्त कर लेते हैं।

ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बाते

  1. पढ़ाई को नियमित रूप से करने के लिए Time Table बनाना भी कभी कभार फायदेमंद होता है।
  2. कभी भी लगातार पढ़ाई न करे, कुछ Time के लिए Break जरूर ले क्योंकि दिमाग को भी Break की जरूरत पड़ती है और अगर आप लगातार बस पढ़ते ही जातें हैं तो सब चीज आपके दिमाग को समय ही नही मिलता उस पढ़े हुए को पचाने के लिए।
  3. सभी Subject के लिए अलग अलग Notes बनाना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि Exam के समय मे सबसे ज्यादा Useful खुद के बनाये हुए Notes ही होते हैं।
  4. बिना कोई पैसे Invest किए Online पढ़ाई करने के लिए Youtube सबसे Best है। Youtube में हर Class के लोग व हर Subject की पढ़ाई कर सकते हैं।
  5. आजकल तो Content की कमी है ही नही, जहाँ देखो PDF मिल जाता है । बस जरूरत है तो उन PDFs को पढ़ने वालों की।

FAQ – अतिमहत्वपूर्ण 5+ सवालों के जवाब

बिना पैसे के पढ़ाई करने वाला App कौन सा है ?

Free में पढ़ाई करने के लिए Youtube से अच्छा Platform कोई है ही नही क्योकि Youtube में हर सवाल के जवाब मिल जाते हैं।

रात में कितने बजे तक पढ़ाई करे ?

यह आपके ऊपर Depend करता है। अगर आप रात में पढ़ने में सहज महसूस करतें हैं तो भी बढ़िया है या Morning में भी सही है।

पढ़ाई करने के लिये कौन सा Time अच्छा है ?

यह भी आपके ऊपर ही Depend करता है। किसी को Night को पढ़ने में मन करता है तो किसी को Morning में । इसमे कोई दिक्कत नही है, हर किसी को अपने सहज के अनुसार ही पढ़ना चाहिए चाहे कोई कुछ भी बताए।

लगातार पढ़ाई में Break का क्या Importants है ?

लगातार पढ़ाई में Breaks का बहुत ज्यादा महत्व है। सामान्यतः हर 30 मिनट पढ़ने के बाद 5 या 10 मिनट का Break लेकर Mind Fresh करना बहुत जरूरी होता है।

क्या Online पढ़ाई करना सही है ?

जी बिल्कुल, अगर आपके आसपास कोई Coaching की सुविधा नही है तो घर मे बैठे बैठे Online Smartphone से पढ़ाई कर सकते हैं जिसके कई अपने सारे फायदे होते हैं और कुछ नुकसान भी होतें हैं। पर अगर कुल मिलाकर देखा जाए तो Online पढ़ाई करने के फायदे ही होते हैं।

क्या खुद Youtube से पढ़ा सकते हैं ?

जी हाँ, Youtube Channel बनाकर उसमें Video Upload करके या फिर Live करके Youtube से पढ़ाया जा सकता है। आज लाखो लोग Youtube में करोड़ो बच्चों को पढ़ा रहें हैं और ये अपने आप मे कोई वरदान से कम नही है।

4 thoughts on “पढ़ाई में मन कैसे लगाए – 13+ आसान तरीके [ 2023 ]”

Leave a Comment